धौंराभांठा में नवनिर्वाचित सरपंच ने किया पदभार ग्रहण

  • बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुवे किसान नेता एवं डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर

पाटन। ग्राम पंचायत धौंराभांठा में पंचायत उपचुनाव में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती बिंदेश्वरी मेश्राम ने आज शपथग्रहण कर पदभार संभाला।
शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि किसान नेता व डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर थे। श्री ठाकुर ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे कहा कि समस्त पंचायत टीम व ग्रामीणों के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से ग्राम को विकास में भागीदार बने ताकि ग्राम पंचायत धौंराभांठा नया मुकाम हासिल कर सके।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम से लेकर पूरा राज्य विकास का एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। ग्राम धौंराभांठा में भी किसी प्रकार के विकास कार्य मे कोई कमी नही आएगी।
कार्यक्रम को सेवा सहकारी समिति फेकारी के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती रत्ना ठाकुर, पूर्व सरपंच पुष्पा नेताम, उपसरपंच राजेश्वरी चन्द्राकर, पालेश्वर ठाकुर, गोविंद ठाकुर, पूर्व सरपंच संतलाल कोडप्पा, अगेश्वर साहू, छबि ठाकुर, बेनी ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, ऐश कुमार, रोशन दास, रोहिणी साहू, सुनीता यादव, आशा साहू, यशोदा साहू, पिंगला साहू, संतोष साहू, संतोष यादव, हिमांचल ठाकुर, विक्की चन्द्राकर , राजू निर्मल, राजू ठाकुर, शेखर चन्द्राकर, कार्यक्रम अधिकारी सी एल भुआर्य, राजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *