*14 जनवरी को एक दिवसीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता /15 जनवरी को मंडई दुर्ग ग्रामीण के ग्राम उमरपोटी में

* उतई *(सतीश पारख)* दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम उमरपोटी में न्यू सतगुरु पंथी नृत्य दल तथा ग्राम वासियों के सहयोग से 14 जनवरी शनिवार को एक दिवसीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित है जिसका शुभारंभ दोपहर 02 बजे उपस्थित अतिथियों के करकमलों से होगा। आयोजन की सफलता हेतु गांव के अनेक वरिष्ठजनों ,जन प्रतिनिधियों, सहित गुरुद्वारा सतनाम सेवा समिति,सफुरा माता पंथी पार्टी सहित युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आयोजन उपरांत 15 जनवरी रविवार को गांव में मंडई मेला का आयोजन रखा गया है जिसमे रात्रि में पद्मश्री ममता चंद्राकार की प्रस्तुति लोक कला मंच चिन्हारी का आयोजन रखा गया है ।उक्त जानकारी समाज के वरिष्ठ तथा गुरुद्वारा सतनाम सेवा समिति के सुखचंद देशलहरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *