सेवा निवृत्त वन संरक्षक के के खेलवार मुख्य रूप से उपस्थित थे दुर्ग जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारधा में 11 जनवरी को वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्ति वन संरक्षक अछोटी निवासी के के खेलवार ,पूर्व सभापति जनपद पंचायत धमधा चंद्रहास गिरी गोस्वामी तथा पूर्व सरपंच राम कुमार चतुर्वेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों में बढ़ते मोबाइल उपयोग का चलन तथा अनजाने काल से हो रही साइबर ठगी जैसी घटनाओं के प्रति सजग रहने नाटक की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षकवृंद को धन्यवाद दिया।
नारधा स्कूल में मनाया गया वार्षिक स्नेह सम्मेलन
