साथ देने वाले सुरता सिंह व वीरेंद्र गिरी गोस्वामी की खुली किस्मत/प्रभारी बनने का मिला मौका
उतई (सतीश पारख)। बढ़ती ठंड के बीच भी नगर पंचायत उतई में राजनीतिक सरगर्मी है की थमने का नाम नहीं ले रही।विगत दिनों भाजपा और निर्दलीय मिलकर चार पार्षदों द्वारा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में नगर की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी के चार पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष का साथ देते हुवे अध्यक्ष को पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया ।नगर पंचायत नियमों के चलते अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी तो बचा ली किंतु कांग्रेस के पार्षदों का संख्या बल कम होना नगर कांग्रेस के नेताओं सहित क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री की भी किरकिरी कर गया। नगर सरकार के बच जाने के बाद सप्ताह भर से दबी आग आज फिर उस वक्त सुलग गई जब नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुवे अपनी पीआईसी भंग कर दी और तत्काल पार्टी विरोधियों को निकाल बाहर करते हुवे साथ देने वाले पार्षदों को पीआईसी में शामिल कर प्रभारी बनाकर काम करने का अवसर दिया। आज जारी नई सूची में नगर पंचायत अधिनियम अनुसार उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा तथा पार्षद तोषण साहु का पीआईसी में स्थान यथावत रखा गया है तथा पार्षद दीपमाला देशलहरे तथा पार्षद संतोषी कुंजाम को पीआईसी के प्रभारी पद से हटाकर उनके स्थान पर पार्षद वीरेंद्र गिरी गोस्वामी तथा पार्षद सुरता सिंह को स्थान प्रदान किया गया है ।

पीआईसी की नवीन जारी सूची में उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा के पास शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग, पार्षद तोषण साहु के पास आवास पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग,पार्षद श्रीमती किरण संजय गिरी गोस्वामी के पास खाद्यान्न,नागरिक आपूर्ति ,राजस्व, बाजार एवम जल कार्य विभाग यथावत है तथा नव नियुक्त प्रभारी प्रार्षद सुरता सिंह को पुनर्वास नियोजन, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग, पार्षद वीरेंद्र गिरी गोस्वामी को स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग का प्रभारी बनाया गया है ।
