रसेला क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव

खबर हेमंत तिवारी ,छुरा… छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव दो दिवसीय दौरे पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के रसेला क्षेत्र पहुंचे, जहां पहले दिन दादर गांव नया एवं पलेमा में जनसभा के आयोजन में शामिल हुए जहां पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। और लोगों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा भी हुई। तत्पश्चात छिंदौली व बागबाहरा में कार्यकर्ताओं व आमजनों से भेंटमुलाकात की व रात्रि विश्राम कोठीगांव में करने के बाद दुसरे दिन मातरबाहरा,परसापानी,केंवटीझर,टोनहीडबरी,में लोगों से व कार्यकर्ताओं से भेंटमुलाकात के पश्चात होने वाले राजिम मेले के शांति समिति के बैठक में शामिल होंगे।इस कार्यक्रम के अवसर पर जनक ध्रुव के साथ गरियाबंद जिला के कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री सैय्यद चिराग अली,ग्राम पंचायत दादरगांव के सरपंच दीपा सोरी,उपसरपंच दीनदयाल, ग्राम पंचायत कोठीगांव के सरपंच प्रतिनिधि दयालु राम, जनपद सदस्य सदबती सोरी,शोभा राम सोरी,महेश सोरी, विसम्भर,डगेश्वर मांझी, सेवकराम नेताम, उमेंद यादव, पंचराम जगत,सेवक राम,भैया राम,जयलाल, कोमल,पंचराम यादव, रोहित यादव, चम्पेश्वर, त्रिलोकी जायसवाल, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *