दाऊ उत्तम साव शास. महाविद्यालय मचांदुर में वार्षिक क्रीड़ा एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन

उतई।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर, में वार्षिक क्रीड़ा एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्राओं चेतना, नम्रता एवं समूह द्वारा पंथी नृत्य के साथ हुआ। बी.काॅम.प्रथम वर्ष की छात्रा वैजन्ती ने 100 मीटर और 200 मीटर के साथ ही उल्टी चाल में भी प्रथम स्थान हासिल किया। बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र निखिल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन किया। बी.ए.तृतीय वर्ष के छात्र लकी ने लंबीकूद में ओर जैवलिन तथा शाॅटपुट थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी, महिला में बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता तो पुरूष वर्ग में बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्रों ने बी.ए.द्वितीय वर्ष के छात्रों को मात दी। शतरंज में मिनाक्षी बी.ए.द्वितीय वर्ष विजयी रहीं और कैरम में तौहीद बी.ए.प्रथम ने जीत हासिल की।
भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा विनीता प्रथम रहीं। कथा कहन में मनीषा बी.ए.द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली में प्रथम स्थान याचना साहू बी.काॅम. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। समूह नृत्य में भूमिका एवं साथियों ने प्रथम स्थान तथा फुगड़ी में मिनाक्षी बी.ए.द्वितीय वर्ष एवं एकल गीत में खोमिन बी.काॅम.प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यर्थ से अर्थ में प्रथम स्थान पर रजनी बी.ए.तृतीय वर्ष, पुष्पसज्जा में करीना, सलाद सज्जा में गीतांजली बी.काॅम द्वितीय वर्ष तथा पकवान हेतु उर्वषी एवं वनिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. नीरजा रानी पाठक ने विजयी हुए एवं प्रतिभागी रहे समास्त विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित किया। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. अम्बरीष त्रिपाठी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. संगीता मेहुरिया, श्री एन.एस.एक्का, डाॅ. कल्याणी, डाॅ. नीलम, श्री विकास कुमार टांडेकर, जागृति, श्री मुकेष कुमार सिन्हा, के साथ ही समस्त कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *