घोरारी में मसीही समाज द्वारा किए जा रहे प्रार्थना सभा को भाजपा ने किया रोकने की मांग ,, एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

पाटन के ग्राम घोरारी में मसीही समाज द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा को रोकने कें लिए भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोक मनी चंद्राकर के नेतृत्व में एस डी एम् विपुल गुप्ता को ज्ञापन सोपा गया एस डी एम को सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि पाटन ब्लाक के ग्राम घोरारी में मसीही धर्म के लोगो द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है, चूंकि ग्राम घोरारी में सनातन धर्म हिन्दू समाज को मानने वाले लोग निवास करते है, ऐसी स्थिति में मसीही समाज द्वारा दो दिनों तक प्रार्थना सभा एव अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना कंही न कही हिन्दू समाज को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का माध्यम हो सकता है। जिस प्रकार से सूचना प्राप्त हो रही है ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त समाज द्वारा धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पाटन शान्ति प्रिय क्षेत्र है, ऐसे कार्यक्रमों से धार्मिक उन्माद फैलने की स्थिति बन सकती है। ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन को तत्काल बंद करवाये अन्यथा स्थिति बदलने में देर नही होगी जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। लोकमनी चन्द्राकार अध्यक्ष उत्तर मंडल, हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य मंडल पाटन, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, चन्द्रकला यादव पार्षद नगर पंचायत पाटन, होरीलाल देवांगन कोषाध्यक्ष मध्य मंडल, दीपक सावर्णी अध्यक्ष पाटन खण्ड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जयनारायण वर्मा ,दामोदर चक्रधारी, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा मध्य मंडल पाटन, नितेश तिवारी,सरजू मरकाम, सागर सोनी, सोनू यादव, राधे यादव, केवल देवांगन, रामनारायण निर्मलकर, चन्द्रशेखर , टिकेंद्र यादव, आदित्य सावर्णी , डाली वर्मा के अलावा अन्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *