ग्राम भिंभौरी में आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए*

* बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिभौरी में छत्तीसगढ कोसरिया (पटेल) मरार समाज भिभौरी (धमधा,तेलगा राज) द्वारा आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में *मुख्यअतिथि.आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा* हुए शामिल….. कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम मां शाकम्भरी माता की पूजा अर्चना कर की गई, क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामनाइस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि मरार पटेल समाज के लोग स्वाभिमानी एवं माटी पुत्र है, मरार पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है कड़ी मेहनत कर धरती को हरा भरा बनाने का कार्य करते है, छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गाें के सम्मान और भलाई के लिए काम कर रही है,सुराजी गांव योजना के अंतर्गत शामिल बाड़ी विकास कार्यक्रम वास्तव में मरार पटेल समाज की तरक्की के लिए है,बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत फल, फूल और सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है,साथ ही समाज प्रमुखों के मांग अनुरूप समाजिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 04 लाख रुपए की घोषणा किया गया,इस अवसर पर भगवती प्रसाद पाटिल(राजा ठाकुर धमधाराज,तेलगा) बबला वर्मा सदस्य प्रतिनिधी जनपद पंचायत बेरला,नेतराम निषाद अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सिलघट,शिवा चंद्रवंशी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भिभौरी चंद्रविजय धीवर,भीखम साहू, सूर्यकांत परगनिया, महेस्वरी धीवर सरपंच, मिरझा बेग, बबली सोनवानी, अलखराम पाटिल अध्यक्ष धमधा राज,रमेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *