,,रायपुर, दिनांक 08/01/2023पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के विधि विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक *डॉ प्रिया राव* नेछत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर की इक्कीसवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 05 जनवरी से 08 जनवरी 2023 तक बस्तर के दंतेवाड़ा जिला मेंबैडमिंटन महिला एकल और महिला डबल में अपना अहम परचम फहराते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया ।कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया की प्रिया राव मैडम के द्वारा अपने छात्रों को विधि की कठिन पढ़ाई की तैयारी कराते हुए बैडमिंटन के खेल में नितनये रिकार्ड बनाते हुए खेलना विश्विद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रदीप मिश्र जी बताया की बैडमिंटन की आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गोवा में मार्च 2023 में संभावित है जिसमे प्रिया राव मैडम प्रतिनिधित्व कर एक और रिकार्ड देश और विश्वविद्यालय के लिए बनाए विश्विद्यालय के कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र और अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर व्दय ने अपनी ओर से बधाई देते हुए विश्विद्यालय के समस्त कर्मचारियों , अधिकारियो और शिक्षको की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बहुत बहुत बधाई दी है सादर प्रदीप कुमार मिश्र पूर्व सचिव कर्मचारी संघ
21वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रिया राव ने लहराया परचम
