भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में नपा के 3साल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित,,तीन साल के शानदार उपलब्धि की दी जानकारी,,,

पाटन— नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में तीन वर्ष पूर्ण होने पर ओ एस डी आशीष वर्मा के मुख्य आतिथ्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया एवम पार्षदों, नागरिकों का सम्मान किया गया इस अवसर पर आशीष वर्मा ने कहा कि भौतिक विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोच यह है कि नगर के गरीब व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले कोई भी व्यक्ति किसी काम को लेकर कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़े छोटी छोटी कामो को लेकर लोग परेशान नहीं हो तभी नवा पाटन गढ़ने की कल्पना साकार हो पाएगा इसके लिए सभी पार्षद नागरिकों का सहयोग जरूरी है श्री वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग को प्राथमिकता देने मे सफल हुए है नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि गड़बो नवा पाटन के सपना को साकार करते हुए पुराने पाटन के अस्तित्व को भी बनाए रखने का प्रयास होना चाहिए सी एम ओ योगेश्वर उपाध्याय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत लगातार 3 साल तक के स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है 2022 में पूरे देश में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित हुए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास हीन हितग्राहियों को पक्का आवास निर्माण के देने में पूरे देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मान मिला है भविष्य हितग्राही मूलक योजनाओं में 1032 हितग्राहियों को प्रति माह पेंशन का लाभ दिया जा रहा है मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना अंतर्गत 841, राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत 615 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया है नगर के हितग्राहियों को 2448 बीपीएल एवम 603 ए पी एल 603 राशन कार्डो का वितरण किया गया है गो धन योजना अंतर्गत 14949.85 क्विंटल गोबर खरीद कर पशुपालकों को राशि 29.89 लाख रुपया का भुगतान किया गया है मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में भी 125 केंप के माध्यम से 10605मरीजों को इलाज किया गया है नगर क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों के विकास कार्य किए गए हैं जिनमें कन्या शाला में ऑडिटोरियम निर्माण, वार्ड पांच में मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हाल निर्माण, स्विमिंग पुल का निर्माण ,बस स्टैंड में व्यवसायिक परिसर निर्माण, वार्ड 4 में सामुदायिक भवन निर्माण,अखरा स्कूल भवन निर्माण, नकटा तालाब गहरीकरण एवं सुंदरीकरण, नया नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण ,वार्ड 9 में सेंट्रल गार्डन निर्माण, सामुदायिक भवन में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य प्रगति पर हा, वार्ड 3 में प्राथमिक शाला में भवन निर्माण ,वार्ड 9 में चीरघर निर्माण, वार्ड 4 में कुर्मी भवन का निर्माण किया गया है इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, चर्म कार शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बिजोर, एस डी एम विपुल गुप्ता, एस डी ओ पी देवांश राठौर, अरविंद भारद्वाज,कमलेश मिश्रा,भास्कर सवार्णी,पुरषोत्तम कश्यप, के आलावा सभी पार्षद ,एल्डरमैन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *