वृहताकार सहकारी समिति उतई में 9 जनवरी को किसान कुटीर का भूमिपूजन

रोशन सिंह@उतई।वृहताकार सहकारी समिति उतई में 9 जनवरी सुबह 10 बजे से 14 लागत से बनने वाली किसान कुटीर का भूमिपूजन एवं ग्राम खोपली में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।अध्यक्षता अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजेंद्र साहू करेंगे।विशेष अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी यादव अध्यक्ष मंडी बोर्ड अश्वनी साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव जितेंद्र साहू अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी जनपद सदस्य डोमन भारती उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई रविंद्र वर्मा सरपंच खोपली मंजू वर्मा उपसरपंच सुमन साहू होंगे।उक्त जानकारी प्राधिकृत अध्यक्ष वृहताकार सहकारी समिति उतई दिवाकर गायकवाड ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *