नंदघर अचानकपुर में बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

पाटन। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल नंदघर जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ियों के उन्नयन पश्चात शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण और सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उन्नत कार्य किए जाते हैं ने अपनी पहल जारी रखते हुए हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के नंदघर अचानकपुर में बालको मेडीकल सेंटर, नया रायपुर के डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर के साथ साथ सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओ-पुरुषो में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण,उनकी रोकथाम एवम इलाज हेतु जागरूक करना था।

बालको मेडिकल सेंटर द्वारा अब तक,कबीरधाम, बेमेतरा,दुर्ग ,रायपुर स्थित नंदघरों में कुल 13 शिविर आयोजित किए जा चुके है। शिविर में डॉ.वेणुगोपाल, डॉ आनंद शर्मा द्वारा लाभार्थियों को नि:शुल्क कैंसर परामर्श एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ साथ दवा, मास्क वितरण भी किया गया।

इस आयोजन में कुल 153 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया,साथ ही श्रीमती उर्वशी, श्रीमती चंचला (स्टाफ नर्स) एवम आर.एच.ओ. रिजवान अहमद का भी अहम योगदान रहा। शिविर को सफल बनाने एवं आवश्यक सहयोग हेतु अफशर खान द्वारा बी.एम.सी.के विषय में सविस्तार जानकारी दिया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर नंद घर आंगनबाडी कार्यकर्ता खेमलता साहू, बूंदा साहू,सहायिका रेणुका,भूमिका साहू ,सरपंच हेमंत ठाकुर, श्री विनोद साहू, श्यामलाल साहू, सचिव कल्याणी बंजारे ने शिविर के दौरान पूरा मार्गदर्शन एवं आवष्यक सहयोग प्रदान किया।

नंद घर परियोजना के ऑपरेशनल पार्टनर जनमित्रम की ओर से पूरे कार्यक्रम का निर्वहन परियोजना के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर पंकज वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही दुर्ग क्षेत्र के 14 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर्स घनश्याम कपूर, मालेश्वर, साक्षी चंद्राकर, प्रियंका,नीतीश,ऋषभ,पूनम, दिव्या,रितिका,रेखा,संध्या , धारणा ,दीपक वर्मा की भी अहम भूमिका रही।कार्यक्रम के उपरांत समस्त ग्रामीण माताओ बहनों बुजुर्गों सभी को स्वास्थ्य की प्रति प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *