** राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरुस्कार विजेता रह चुके निखिल चतुर्वेदी एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर पर हुबली धारवाड़ कर्नाटक में हो रहे सबसे बड़े युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।माध्यम परिवार में जन्मे निखिल के पिता श्री पुरुषोत्तम चतुर्वेदी किसान है एवं माता मालती चतुर्वेदी गृहणी है। शुरू से ही इनके अंदर समाज सेवा के लिए एक अलग ही ललक एवं जुनून है। वह 5 वर्षों से रासेयो से जुड़े है और महज 20 साल की आयु में ही अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण स्कूली बच्चों के मार्गदर्शन हेतु एक टीम भी संचालित करते है। निखिल रासेयो के पूर्व रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ साथ एक कवि भी है एवं वर्तमान में गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में अध्ययनरत है । इनका भविष्य में एक अच्छा समाजसेवक एवं राजनेता बन लोकतंत्र को मजबूत करने का सपना है।समाज के साथ युवाओं एवं छात्रों के हित में इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को अनेक राजनेताओं एवं अन्य लोगो ने सराहा है साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में निखिल चतुर्वेदी का चयन
