जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर थाना में अपराध दर्ज कराया

खबर हेमंत तिवारी पाण्डुका- समीपस्थ ग्राम भेंडरी में दो परिवारों के बीच गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के घटने में दोनों परिवारों के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आई है। पाण्डुका थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंडरी में शोभा राम साहू व महेश्वरी बाई ध्रुव के परिवारों के बीच जमीन संबंधित मामले को लेकर मारपीट की घटना घटित हुआ है। बताया गया कि शोभा राम साहू अपने परिवार के साथ रबि फसल धान की बोआई करने खेत जा रहे थे, तभी गांव के महेश ध्रुव, रामेश्वरी ध्रुव, हिरमत ध्रुव तथा अमरिका बाई साहू ने इस रास्ते से क्यो जा रहे हो यह रास्ता हमारा है। इस रास्ते से नही जाने देंगे कहकर गाली गलौज करते हुए दोनों परिवारों के बीच एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जमकर हाथ मुक्के व डंडा से जमकर मारपीट हो गया। इस घटना में दोनों पक्षो के कुछ सदस्यों को चोटे आई है। जिसका उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है। दोनों परिवारों के रिपोर्ट पर थाना में 294, 323, 506बी, 34 की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *