पाटन में खाद्य विभाग और नाप तौल विभाग ने की छापेमार कार्यवाही,चार किराना व्यापारियों पर ठोका जुर्माना

पाटन. लॉकडाउन में जहां पूरे देश कोरोना से लड़ रहा है वही दूसरी ओर समानों के दाम बढ़ जाने की सूचना लगातार मिलते आ रही है जिसका फायदा बड़े व्यापारी उठा रहे है जो समानों को स्टॉक कर दाम बड़ा कर बेच रहे है गुटखा गुड़ाखु के दाम बढ़ने और नही मिलने के बाद अब नमक की बारी थी जिस पर आज खाद विभाग एवं विधिक मापक अधिकारी के द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए पाटन में स्थित किराना दुकानों में छापेमारी की गई । नमक के दाम अधिक मूल्यों में बेचने की खबर के उद्देय से कार्यवाही की गई पाटन में मंगलवार को 4 दुकानों में कार्यवाही की गई जिसमे एक बात भी स्पष्ठ हुआ कि दुकानों में सामान ऎसे पैकेट में बेचा जा रहा है जिसमे सामान का रेट निर्धारित नही है पैकेट में मैन्युफैक्चरिंग नही है एवं उसके खराब होने की तिथि भी नही लिखी गई है जिस पर खाद्य विभाग से छापा मार कर कार्यवाही की जिसमे अनमोल बाजार पाटन , हरीश किरना दुकान भाले किराना में हुई एवं किसान बंधु जहा पर नमक को अधिक दाम में बेचने की सूचना मिली थी ।
सहायक खाद्य विभाग अधिकारी जे जे नायक एवं विधिक मापक अधिकारी ओमेश्वरी कुर्रे की संयुक्त कार्यवाही की गई ।

वर्षण:-
नमक के दाम बढ़ने की सूचना पर छापेमारी कार्यवाही की गई है । पाटन के कुछ दुकानो में नमक का स्टॉक नही है। अभी दो दिनों तक वाहनों का आना जाना बंद था इस कारण से सप्लाई नही हुई है। रायपुर भी इसकी सूचना दी गई है जहां से सप्लाई होती है कही भी ऐसे नही है कि नमक की कमी हो ।

जे जे नायक
सहायक खाद्य अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *