डी के डी एन यू के तत्वाधान में क्रिकेट महाकुंभ का हुआ समापन….

12दिनों तक चलने वाली इस क्रिकेट महाकुंभ में R C C दंडामुड़ा कि टीम विजयी रही…..

रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग विकासखंड के अंतर्गत ग्राम दहीगांव में 23 से 2 जनवरी तक 12 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन ग्राम पंचायत दहीगांव व कोसमकानी पंचायत के कुल पांच आश्रित गांव के तत्वाधान में किया गया ।जिसका फाइनल मुकाबला 2 जनवरी को आर सी सी डंडामुड़ा व कांटाभांजी के मध्य खेला गया। जिसमें आर सी सी की टीम विजई रही । वहीं रनफ के रूप में उड़ीसा काटाभांजी की टीम रही ।12 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 16 टीमों ने भाग ली थी। जिसमें अंतर जिला व उड़ीसा राज्य की टीम ने शिरकत की थी।
12 दिनों तक चली इस क्रिकेट महाकुंभ में अंतिम चार में दो उड़ीसा और दो छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना स्थान बनाई थी ।जिसमें सेमीफाइनल में दो छत्तीसगढ़ की टीमों को हराकर उड़ीसा राज्य की दो टीमों ने फाइनल में अपना स्थान बनाए ।जिसमें उड़ीसा आर सी सी डंडामुडा फाइनल जीतकर चमचमाती ट्राफी व नगद 55555 रुपए की राशि अपने नाम की। वहीं उप विजेता रहीं कटाभंजी कि टीम को 33333रूपये व ट्रॉफी दी गई। वहीं पुरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आर सी सी टीम के प्लेयर रूद्र को प्लेयर ऑफ द मैच व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वहीं पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी के कर कमलों से विजेता टीमों को ट्राफी व 55555 रूपये की राशि दी गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोवर्धन मांझी ने कहा कि खेल खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए ।और खेल से शारीरिक दक्षता में भी विकास होती है ।और जीत उसी की होती है जो रण भूमि में सर्वोच्च अपना योगदान देते हैं ।वही पूरी मैचों कि अध्यक्षता ग्राम पंचायत दहिगाव के सरपंच श्री खगेश्वर नागेश ने की। और अपने संबोधन में कहा कि खेल को प्रतिकारक की भावना से नहीं खेलना चाहिए। बल्कि जीत के लिए हर कोशिश करनी चाहिए। और जो इस खेल में सर्वोच्च अपना योगदान देता है उसी को ही जीत मिलती है।
वही इस समापन कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी, जिला पंचायत सभापति धनमती यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि देशबंधु नायक ,जनपद सभापति असलम मेमन, क्षेत्र के जनपद सदस्य अमितेश अवस्थी , कोसमकानि के सरपंच कार्तिक यादव ,और उड़िसा क्षेत्र के सरपंच अजीत पोटा,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोविंद रेंगे, रंजीत पात्र क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं पांचों ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी समापन समारोह में मौजूद रहे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *