फिंगेश्वर- समीपस्थ ग्राम कौंदकेरा में पिछले दिनों गांव बनाने के पश्चात आज बुधवार को मड़ाई मेला का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे ग्रामीणों के द्वारा ग्राम देवताओं का आह्वान कर गांव में मड़ाई निकाला जाएगा। जिसे देखने ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण शामिल होंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास समिति के द्वारा मनोरंजन के लिए रात्रि में युवाओं की दिल की धड़कन किसन सेन का आर्केस्ट्रा , वा लोक संध्या लोक कला मंच कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच गणेश डहरिया ने दी।
कौंदकेरा में तीन दिवसीय मड़ाई मेला कल से
