भिलाई में आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के लिए सांसद ने बैठक आहूत की

:।भिलाई: सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में दुर्ग सांसद विजय बघेल के आहूत पर विभिन्न समाजों एवं भिलाई के गणमान्य बंधुओं की उपस्थित में बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई में आयोजित होने वाले भव्य सुंदरकांड पाठ की रूप रेखा रखी। भिलाई के जयंती स्टेडियम 28 जनवरी 2023 दिन शनिवार को होने वाले सुंदरकांड पाठ के विभिन्न समाज से आए हुए लोगों से सुझाव मांगे गए। बैठक में कुर्मी समाज, साहू समाज, सतनामी समाज, देवांगन समाज, गुजराती समाज, बंगाली समाज, सिंधी समाज, जैन समाज, ब्राम्हण समाज, राजपूत समाज, गुप्ता समाज, अग्रवाल समाज, सिख समाज एवं भिलाई दुर्ग के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *