स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल सेलूद में हुआ अतिरिक्त कमरा का भूमिपूजन


पाटन ।स्वामी आत्मानन्द इंग्लिस मिडीयम् स्कूल सेलूद मे 44 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा थे।विशिष्ट अतिथि अश्वनी साहू, कृषि उपज मंडी दुर्ग,महेंद्र वर्मा, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, जवाहर वर्मा, अध्यक्ष साख सहकारी समिति सेक्टर 1 श्रीमती जयश्री वर्मा, पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग,खिलेश मारकण्डेय, जनपद सदस्य, महेश साहू, सेक्टर प्रभारी कांग्रेस कमेटी श्रीमती खेमिन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद थी। प्रिंसिपल एम के सुकला ने स्कूल के प्रगतिं की जानकारी दी ।कृषक उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अस्वनी साहू ने कहा कि जो अच्छा काम करता वह चिरस्थाई हो जाता है।हम सबको अपनी सस्कृति व कला को जानना जरूरी है। साथ ही समाज की सेवा करना है। खूब तरक्की करके माता पिता की सेवा करे।कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डे, सेलूद सरपंच श्रीमती खेमिन साहू,एन के तिवारी,
कार्यक्रम का संचालन नरसिंग साहू व श्रीमती प्रीति मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन प्याली सेन ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल,पंच मन्नू लाल यदु,त्रिभुवन यदु, राकेश साहू , टॉमनलाल साहू, राधेश्याम कस्यप सहित स्कूल के स्टाप व छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *