पाटन- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपने सात सूत्रीय मांगो को लेकर 23 जनवरी से राजधानी में पांच दिनों के लिए हड़ताल में जाने वाली है इसके लिए आज संघ ने पाटन परियोजना अधिकारी सुमित गंटेचा को ज्ञापन देकर 23 जनवरी से पांच दिनों के लिए हड़ताल में जाने की सूचना दी इन पांच दिनों में कार्यकर्ता सहायिका रायपुर में ही रहकर अपने मांगो के लिए धरना प्रदर्शन करेंगी ,,इन पांच दिनों में मांगे पूरी नहीं की गई तो ब्लाक स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने की तैयारी की जा रही है संघ की अध्यक्ष ने लता साहू ने अन्य पदाधिकारियों के साथ परियोजना के सभी सेक्टर में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को हड़ताल में शामिल होने आव्हान किया सभी ने सहमति जताते हुए पूरे जोश के साथ हड़ताल में शमिल होने के लिए संकल्पित हुए ज्ञापन देते समय भुनेश्वरी साहू ,गायत्री बंछोर, प्रवीण, संतोषी पांडे, राधा देवांगन ,दिनेश्वरी ,लता कश्यप ,धनेश्वरी यादव, अमरीका,जमुना, हेमलता ,पूर्णिमा, ममता, रोशन शामिल रहे
आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपने मांगो को लेकर 23जनवरी से हड़ताल में शामिल होने की सूचना अधिकारी को दी
