विद्या मितान अतिथि शिक्षक की मांग शीघ्र पूरी करे-विजय झा

, रायपुर।छत्तीसगढ अतिथी शिक्षक संघ विद्या मितान के सहायक शिक्षक व व्याख्याता चुनावी घोषणा पत्र का पालन कराने, नियमितीकरण करने एवं रिक्त 10 हजार सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता के पद पर निमिततिकरण करने की मां के लिए शिक्षकों ने बुढ़ातालाब में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर, रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा। धर्मेंद्र भाई के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर कर्मचारी नेता विजय कुमार झा संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने संबोधित करते हुए चुनावी घोषणापत्र का पालन करने की मांग शिक्षा मंत्री से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *