सजेस देवरीबंगला में वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया

देवरीबंगला / स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरीबंगला में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन 30 और 31 दिसम्बर को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आई एल खोब्रागढ़े के द्वारा किया गया I दो दिवस तक चलने वाले खेल उत्सव के आयोजन में संस्था के शिक्षक व विद्यार्थियों की सहभागिता रही Iविद्यालय के सह पाठ्यक्रम गतिविधियों , सांकृतिक गतिविधियों एवं खेल गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को चार सदन में बाटा गया। जिसमें अरपा सदन , शिवनाथ सदन , इन्द्रावती सदन , महानदी सदन प्रमुखथथे I खेल उत्सव के प्रथम दिवस में प्राथमिक शाला के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया I जिसमे बाधा दौड़ में नितिन इन्द्रावती सदन से प्रथम , मेघा अरपा सदन से द्वितीय , रोमित इन्द्रावती सदन से तृतीय रहे I ऑब्जेक्ट कलेक्शन दौड़ में नितिन इन्द्रावती सदन से प्रथम , रेहांश महानदी सदन से द्वितीय एवं निकेत अरपा सदन से तृतीय रहे I स्पून रेस में काव्या शिवनाथ सदन से प्रथम , दलिशा अरपा सदन से द्वितीय एवं ऋषिता महानदी सदन से तृतीय रही I बोरा दौड़ में हर्षित , मोनाक्षी , आयुष, अनुष्का प्रथम रहे, ओजस , सौम्या , यश , कुमकुम द्वितीय रहे, जयेश, इकरा , मुकुल , ख़ुशी तृतीय रहे I 100 मीटर दौड़ में शुभम , मोनाक्षी , कोमल , रिमझिम प्रथम रहे , हर्षित , इकरा , दुशांत , अनुष्का द्वितीय रहे , जयेश , आयुष, हिमांशी तृतीय रहे I बैलेंसिंग दौड़ में इकरा, कोमल प्रथम, इशान, ओजस, हर्षित द्वितीय, एवं जयेश, मयंक तृतीय रहे I खेल उत्सव के दुसरे दिवस माध्यमिक एवं हाई स्कूल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया I जिसमे रिले दौड़ के बालक समूह में मनीष व लिकेश प्रथम, सोमेश व मुकेश द्वितीय , नमन व रूद्र तृतीय रहे I बालिका समूह में लीना व चित्रा प्रथम, कृति व आयुशिका द्वितीय , कल्पना व रुपाली तृतीय रहे I धीमी गति साइकिल रेस के बालक समूह में लिकेश महानदी सदन से प्रथम, रूद्र इन्द्रावती सदन से द्वितीय , एवं नमो इन्द्रावती सदन से तृतीय रहे I बालिका समूह में आयुषिका अरपा सदन से प्रथम, लीना शिवनाथ सदन से द्वितीय , भारती अरपा सदन से तृतीय रही I 100 मीटर दौड़ के बालक समूह में अभिषेक व लिकेश प्रथम, नमन व मुकेश द्वितीय , सोमेश लक्ष्य व नमो तृतीय रहे I बालिका समूह में चित्रा व कृति प्रथम, रुपाली व कल्पना द्वितीय , लीना व सोनम तृतीय रहे I रस्साकसी के खेल में समूह ‘अ’ 2 – 1 से विजेता रहा I छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया I व्याख्याता के पी भरद्वाज ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *