धौराभाठा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

पाटन। उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी के आश्रित ग्राम धौराभाठा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फेकारी के आरएचओ मधु साहू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह के आरएमए दीपक सिंह क्षत्रिय के द्वारा ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें 30 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के लोगों का रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच कर दवाई दी गई ,सामान्य बीमारियों की जांच व उपचार किया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच व परामर्श किया गया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नागरिकों की स्क्रीनिंग व परामर्श किया गया शिविर में कुल 60 लोगों का जांच व इलाज किया गया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवन शैली का अनुसरण करने ,अपने भोजन में संतुलित आहार लेने फल व सब्जियों को अधिक मात्रा में खाने, तेलीय पदार्थों का सेवन ना करने, प्रतिदिन व्यायाम करने ,धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थ का सेवन ना करें आदि स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे , मितानिन हिरमोतीन साहू ,ममता यादव, मेंहतरीन मेहर ,रामदुलारी साहू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *