रवेन्द्र दीक्षित छुरा से
**छुरा……. नगर पंचायत छुरा के आवासपारा में निवासरत देवार जाति लोहा टीपा कचड़ा काटुन बीनने को मजबुर है इसी से इनका जीवन यापन चलता है इकट्ठा कर कबाड़ी दुकान में बेच कर अपना जीवन चलाते हैं ।गरीबी स्थिति होने के कारण अपने बच्चों को सही शिक्षा देने में असमर्थ होते हैं जिसके कारण उनके बच्चों को भी यह काम करना पड़ता है बाकी बच्चों के तरह ऐसे परिवारों के बच्चों को अच्छे कपड़े भी नसीब नहीं हो पाता इसे देख गरियाबंद जिले के समाजसेवी व इंडियन रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने मुलाकात कर शासन प्रशासन से अपील किया कि देवार जाति के बच्चों के शिक्षा लिए सरकार विशेष ध्यान दें ताकि बच्चों को कबाड़ी कचड़ा बिनना ना पड़े बाकी जाति के बच्चों की तरह यह बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले इस अवसर पर बच्चों के माताएं समाजसेवी मनोज पटेल रेखराम ध्रुव गवास्कर निषाद बच्चों को मेडल पेन कापी से सम्मानित किया।
