**बेमेतरा (सुनील नामदेव)-आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोईनाभाठा मे आयोजित पूज्य बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ शासन के गृहमंत्री,.ताम्रध्वज साहू,मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए,विधायक आशीष छाबड़ा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड जी,ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अतिथियों को साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,गृहमंत्री एवं विधायक आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित किया, कार्यक्रम में जनार्दन साहब,अवनीश राघव,जावेद खान,जोगेन्दर छाबड़ा,सुनील नामदेव,टी.आर.साहू,श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी,रूबी सलूजा,ममता चेलक,रामकुमार भारती,एवं स्वजातीय भाई-बहन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थें,इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन सभा स्थल प्रस्तुत किया गया,
भोईनाभाठा में आयोजित गुरुघासीदास जयंती समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए
