देवरीबंगला / शासकीय महाविद्यालय खेरथा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बालोद के प्रबंधक प्रणयकुमार बघेल व प्रशांत साहू श्री डिटर्जेंट एन्ड कंपनी करमरी (राजनांदगांव) उपस्थित थे। अंतिम दिन प्रशिक्षक जय साहू एल एस एस मशरूम एंड स्पॉन प्रोडक्शन संबलपुर (बालोद) ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र से जुङी जानकारी एवं प्रक्रियाओं बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय खेरथा के प्राचार्य डॉकुरैशीने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से उपस्थित प्रबंधक प्रणयकुमार बघेल ने वाणिज्य एवं उद्योग विभाग औद्योगिक नीति 2019 – 24 की जानकारी दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना , प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के उद्देश्य एवं प्राप्त अनुदान के संबंध में जानकारी दी। आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। प्रशांत साहू ने अपने डिटर्जेंट कंपनी से जुड़े काम व रोजगार के अवसर बताए। जय साहू एल एस एस मशरूम एंड स्पॉन प्रोडक्शन से जुड़े कार्यो एवं प्रक्रियाओं को बताया। हम नए स्वरोजगार से जुङी संभावनाओं की तलाश कर सकते है इस संबंध में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से चर्चा की। प्राचार्य ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है कि यहाँ से निकलने के बाद विद्यार्थियों के पास अपना एक रोजगार हो। वह आजीविक का साधन बन सके। उन्होंने कार्यशाला आयोजित करने के लिए महाविद्यालय को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रदीपकुमार और अमित अग्रवाल ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक रूमलाल, सुश्री गायत्री नेताम, अतिथि व्याख्याता चंद्रकुमार गजभिये, कोमलराम रावटे, मनोज साहू, सुश्री शोवन्ति बेक, सुश्री मनीषा पटेल, श्रीमती देवप्रभा साहू एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
खेरथा में तीन दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यशाला संपन्न
