पाटन । नवीन जिला मोहला मानपुर मे जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे झीट के खिलाडियों ने अच्छे प्रदर्शन किये। इन खिलाड़ियों का चयन राजनंदगांव में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर खो-खो शिविर के अंतिम 30 में शामिल हुए, इन खिलाडियों को 7 दिन के प्रशिक्षण शिविर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना चयन पश्चिम बंगाल कोलकाता में आयोजित 41वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी बालक में रामेश्वर ठाकुर, देवेश सार्वे, यशवंत यादव, बालिका वर्ग में संजना साहू, नामिता पाल है। ये सभी खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत है। खिलाड़ियों के चयनित होने पर प्राचार्य भारती दुबे, सरपंच शशिकला सिन्हा, जनपद सदस्य अंशु रजक, पवन ठाकुर, धर्मेंद्र कौशिक, अलख राम सिन्हा, रोहित साहू, राजू साहू, प्रशिक्षक खिलेश्वर प्रसाद साहू, चेतन यादव, अरुण साहू ने शुभकामनाएं दी है।
