**बेमेतरा(सुनील नामदेव)-आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकासखंड नवागढ़ के शासकीय श्री कोदूराम दलित महाविद्यालय मैदान के हेलीपेड स्थल पर आगमन हुआ,उपस्थित ग्रामीणजनों में खुशी की लहर फैल गई, सतनामी समाज के पदाधिकारियों व सदस्य , स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सहृदय से आमजनों का अभिवादन स्वीकार किया |इस अवसर पर संसदीय सचिव व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा कलेक्टर श्री जीतेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री आई कल्याण ऐलिसेला एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं,फिर मुख्यमंत्री जी,का काफिला जोड़ा जैतखाम पहुंचा जहां पूजा-पाठ किया गया एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए बाबा से प्रार्थना की,इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मुख्य समारोह राज्य स्तरीय पंथी नृत्य उत्सव एवं गुरुघासीदास जयंती आयोजन स्थल पर पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारम्भ किया गया,सर्वप्रथम विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे जी मुख्यमंत्री जी को साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया,गुरूदयाल सिंह बंजारे के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया,उसके बाद मुख्यअतिथि मा.भूपेश बघेल जी के द्वारा को संबोधित किया गया,इस बीच कुछ लोग सरकार की आरक्षण नीति के विरोध काला झंड़ा दिखाकर नारेबाजी करने लगे जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा समझाइश देकर बंद कराया गया,सभा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया,मुख्यमंत्री को सुनने एवं कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या सामाजिक बंधु व ग्रामीणजन उपस्थित थें,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंथी नृत्य उत्सव एवं गुरु घासीदास जयंती में शामिल होने नवागढ़ पहुंचे
