अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में 4 और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज, अब 6 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज तीसरे दिन भी राहत की बड़ी खबर सामने आई है। आज 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सभी को एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इसके पहले रविवार को 6 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। अब प्रदेश में सिर्फ 6 पॉजिटिव मरीज शेष हैं।

4 मरीज के पूरी तरह से ठीक होने की जानकारी रायपुर एम्स ने ट्वीट कर दी है। आज कवर्धा के 2 और सूरजपुर के 2 मरीज ठीक हुए हैं।प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 6 मरीज बचे हैं। जिनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *