धमना में 30 दिसंबर से तीन दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता

  • समापन व पुरस्कार वितरण में शामिल होंगे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल

पाटन। विधानसभा के ग्राम धमना (बेल्हारी) में 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय भव्य श्री रामधूनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों से रामधुनी पार्टी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी कला ,संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 दिसंबर को मुख्य अतिथि डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक ,अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष होंगे । विशेष अतिथि नितेश साहू जिला भाजयुमो अध्यक्ष दुर्ग , रवि सिन्हा जनपद सदस्य , डा गुलाब साहू तहसील साहू पाटन उपाध्यक्ष ,गौतम चांद जैन समाजसेवी ,श्रीमती उषा महलवार सरपन धमना , अकालु साहू पूर्व सरपंच धमना ,जोगी राम ग्राम पटेल ,कोमल साहू पूर्व उप सरपंच ,लोकेश महलवार,श्रीमती शकुन यादव उपसरपंच होंगे ।
31 को द्वातीय दिवस मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुंदरदेहि वीरेंद्र साहू व अध्यक्षता भेष कुमार आठे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बररेल होंगे ।
समापन एवम पुरस्कार वितरण 1 जनवरी को रात्रि 8 बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा होंगे ,अध्यक्षता लालेश्वर साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन ,विशेष अतिथि खेमलाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन , धनराज साहू प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य ,खेमलाल देशलहरे सरपंच टेमरी ,नारद साहू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दक्षिण पाटन , टेसराम साहू अध्यक्ष परिषेत्रिय अध्यक्ष बेलहरी ,कमलेश साहू अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दक्षिण पाटन ,छगन साहू सचिव परिक्षेत्र साहू समाज ,शशि अग्रवाल शिक्षक धमना करेंगे ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नारद साहू,शिवराज यादव,कमलेश यादव मुकेश साहू ,रवीअग्रवार,जितेश साहू,सत्येन्द्र ने बताया की प्रतियोगिता में दूरस्थ जिलों से प्रतिभागी शामिल होने आ रहे है सभी व्यवस्था किया जा रहा है अतिथियों के आगमन और मनसम्मन के बाद अतिथियों के हाथो पुरस्कार वितरण किया जावेगी फिर रात्रि में ही 10 बजे से ही छतीसगढ़ी लोककला सांस्कृतिक कार्यक्रम ” फूल फुलवारी ” की प्रस्तुति होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *