महकाकला में गुरुघासीदास जयंती आज

सेलूद। समीप के ग्राम महकाकला में परमपुज्य गुरुघासीदास बाबा जी की 266 वीं जयंती समारोह आज दिनांक 29.12.2022 दिन गुरुवार को रख गया हैं। जिसमे स्थानीय सतनामी समाज महकाकला के समस्त समाजिकगणो की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे  शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। रात्रि 10 बजे से महके मोंगरा बालोद की रंगारंग प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी उमेश कोसरे ने दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *