बालोद। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की समाजिक पहल: नंद घर, निरंतर अपने अच्छे कार्यों के लिए जानी पहचानी जा रही है। आज इस परियोजना के अंतर्गत बालोद स्थित नंदघर चिल्हाटीकला में विगत 3 महीनों में शिक्षा और सुपोषण के क्षेत्र में किए गए उत्तम कार्य की समीक्षा के आधार पर नंद घर श्रेष्ठ कार्यकर्ता व श्रेष्ठ सहायिका को सम्मान दिया गया।
इस अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार साहू, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, डौंडी लोहारा थे और विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत चिल्हाटी कला के सरपंच श्रीमती उमेश्वरी साहू एवम् उप सरपंच लक्ष्मी भू-आर्य थी।

कार्यक्रम की शुरुवात श्रीमति उमेश्वरी की अगुवाई में राजकीय गीत अरपा पैरी से की गई तत्पश्चात सभी सम्माननिय अतिथियों का श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उक्त अवार्ड रिवार्ड समारोह में कुल 25 से अधिक कार्यकर्त्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र एवम शील्ड देकर समान्नित किया गया। नंद घर परियोजना बालोद से कलस्टर कोऑर्डिनेटरस राजेश्वरी यदु पुरस्कृत किए गए।
इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए बालोद जिले के 25 नंद घरों के सभी पर्यवेक्षक एव कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन वेदांता समूह के नंद घर ऑपरेशनल पार्टनर संस्था जनमित्रम कल्याण समिति, रायगढ़ द्वारा किया गया। परियोजना के निर्वहन पार्टनर जनमित्रम की ओर से श्री पंकज वर्मा, सहायक प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया।
साथ ही, इस कार्यक्रम में बालोद जिले के सभी नंदघर कलस्टर को-ऑर्डिनेटरस एवन साहू, अनीश यदु, राजेश्वरी यदु, गुलाबचंद मंडावी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि उमेश्वरी साहू द्वारा अंत में पूरी नंद घर टीम को बधाई एवं सराहना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
