भालू के हमले से पीड़ित मरीज गंगूराम भुजिया को जमीन बेचकर कराना पड़ा इलाज

छुरा…….. ग्राम पंचायत पोटिया के आश्रित ग्राम छिंदौला के विशेष पिछड़ी जनजाति गंगूराम से मुलाकात करने पहुंचे गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जब भालू ने हमला किया उस हमले से बाल-बाल बच पाया हूं मेरे घर की स्थिति खराब होने के बाद भी शासन के द्वारा 1000 हजार का ही सहयोग मिल पाया जिसके कारण मुझे बहुत से पहचान रिश्तेदारों से मदद के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा उसके बाद भी मुझे इलाज के लिए अपनी जमीन बेचना पड़ा कागजों पर लिखा जरूर होता है विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के लिए शासन प्रशासन से अनेक सुविधाएं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है उनकी दुख तकलीफ सुनकर जिले के समाजसेवियों मनोज पटेल,बीरबल सोनवानी, रोशन देवांगन, रेखराम ध्रुव भुंजिया सदस्य रामेश्वर ने गंगूराम भुजिया की मदद करने शासन प्रशासन से अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *