सांसद विजय बघेल के प्रयासों से बी एस पी कर्मियों को मिली बड़ी राहत

अब २०० स्क्वायर फीट तक के मकानों को लाइसेंस में कराने में मात्र २५०००० की राशि करना होगा जमा अब तक कर्मियों को २०० स्क्वायर फीट तक के मकानों के लिए ५००००० लाख की राशि जमा करना पढ़ता था इस माह दिसंबर २०२२ में रिटायर होने वाले कर्मियों को भी मिलेगा इसका लाभभिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को रिटायर होने पर ४०० स्क्वायर फीट तक के मकान लाइसेंस पद्धति में लेने की सुविधा प्राप्त है। परंतु इसके लिए संयंत्र प्रबंधक द्वारा कर्मियों से 500000( पांच लाख) की राशि बतौर धरोहर राशि के तौर पर जमा रखी जाती थी।परंतु छोटे मकान 200 स्क्वायर फीट तक वाले को भी लाइसेंस पद्धति से आबंटित करवाने से भी कर्मियों को पांच लाख की राशि जमा करनी पड़ती थी।जिससे कर्मियों को बहुत ज्यादा नुकसान होता था अपने परेशानियों को देखते हुए संयंत्र कर्मियों ने सांसद विजय बघेल से मिल कर अपनी समस्या से अवगत करवाया और मांग रखी की २०० स्क्वायर फीट तक के मकान को लाइसेंस पद्धति से राशि कम लिया जाए।संयंत्र कर्मियों के इस मांग को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक श्री अनिब्र्ण दासगुप्ता अवम अन्य अधिकारियो से इस विषय पर चर्चा किया तथा छोटे मकानों के लिए काम राशि धरोहर राशि के रूप में लेने की मांग रखी। जिस पर सांसद विजय बघेल के प्रयासों, बैठको के उपरांत संयंत्र प्रबंधन सांसद विजय बघेल के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया। अब कर्मियों को २०० स्क्वायर फीट तक के मकानों को लाइसेंस पद्धति से आबंटित करवाने में मात्र 250000( ढाई लाख) राशि ही जमा करना पड़ेगा और इस सुविधा का लाभ कर्मियों को दिसंबर माह से रिटायर होने वाले कर्मियों को भी मिलेगा। संयंत्र कर्मियों की मांग पर सांसद विजय बघेल के त्वरित प्रयास से रिटायर हो रहे कर्मियों को मिलने वाले लाभ के लिए संयंत्र कर्मियों ने सांसद विजय बघेल को धन्यवाद साधुवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *