- भूपेश बघेल की सरकार गरीबों से घृणा करने वाली सरकार है-अजय चन्द्राकर
पाटन। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पाटन विधानसभा के ग्राम सेलूद में आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली पर जमकर हमला किया। छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की देन है। जिन्होंने राज्य का निर्माण किया है उनकी प्रतिमा लगाने का विरोध कांग्रेसी कर रहे है। विरोध के बाद भी अटल जी के प्रतिमा स्थापित करवाने पर सांसद विजय बघेल का मंच से प्रशंशा किये।
श्री चन्द्राकर ने पाटन में बन रही सड़कों के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा की यहां बन रही सड़के आपकी सुविधा के लिये नही बन रही बल्कि कांग्रेस की खजाने को भरने के लिये बन रही है।श्री चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार गरीबों से घृणा करने वाली सरकार है, नरेंद्र मोदी ने सोचा कि वे गरीबों को आवास देंगे तो यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बोलते हैं गरीबों के लिए मेरे पास एक रुपया भी नहीं है मैं जुआरियों, सटोरियों, चोर, लुटेरों हत्यारों और बलात्कारियों को सुविधा दूंगा पर गरीबों को नहीं दूंगा। ऐसे गरीब विरोधी को सत्ता में रहने का हक नहीं है।

उन्होंने कहा की राज्य सरकार भ्रष्टाचार का पैसा कैसे और कहां से आएगा इसकी योजना बन रही है और ऐसे अपराधिक लोगों को संरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कर रहे हैं। पुलिस वालों को ऐसे अपराधियों को अवैध व्यापार करने के छूट देने को कहा जाता है। छत्तीसगढ़ चल रहे सट्टे शराब जुआ के कारोबार के पैसों से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का पालन पोषण हो रहा है।
सांसद विजय बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाटन में जगह-जगह मुख्यमंत्री घुम रहे है। गोमूत्र खरीदी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। खुशहाल छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल करके रख दिया है। छत्तीसगढ़ को बचाने की पूरा जवाबदारी पाटन क्षेत्र की जनता के ऊपर है। छत्तीसगढ़ की 89 विधानसभा को आप लोग सम्हाले पाटन को सम्हालने की पूरा जवाबदारी हम सबकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी में लोगो की जान बचाई। दुबारा कोरोना के प्रकोप के बाद अब चीन भी कहने लगे है कि हमको भारत से दोस्ती करना चाहिए।
पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार की बोलबाला है। यहां पर गोबर और ढेबर की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में चारा घोटाला हुआ था। उसी तरह छत्तीसगढ़ में गोबर हो रहा है।

सभा को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय , मोतीलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा, सभा का संचालन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया व आभार दक्षिण मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने किया।
मंचासीन में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व महापौर भिलाई निर्मला यादव ,उपासना चंद्राकर सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे
मौके पर प्रमुख रूप से आमसभा कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र चंदेल,सहप्रभारी मनमोहन शर्मा,कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पी.एन. दुबे,दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर पाटन मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर,मण्डल प्रभारी कांतिलाल बोथरा,मनोज शर्मा,धनराज साहू,दिनेश साहू,दिलीप साहू,राजा पाठक,रमेश देवांगन,कैलाश यादव,विनय चंद्राकर,सुनील वर्मा,अशोक जैन,खेमीन साहू,हर्ष भाले,योगेश निक्की भाले,दामोदर चक्रधारी,राजू निषाद,रवि सिन्हा,दिनेश साहू,केवल देवांगन,कुणाल शर्मा,सागर सोनी,नारद साहू,केशव बंछोर,दिनेश जैन,निर्मल जैन,रानी बंछोर,रागिनी निषाद,लोकेश साहू, राजू निषाद,लवण बंजारे,कालेश्वर शुक्ला,तारेंद्र बंछोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
