खबर हेमंत तिवारी मुरमुरा में शिवपुराण कथा श्रवण लाभ लेने पहुंच रहे हैं आसपास से श्रद्धालू*पांडुका /समीप ग्राम मुरमुरा में चल रहे शिव महापुराण आयोजन के चौथे दिन में महराज हलधर नाथ जोगी ने भगवान शिव प्राकट्य होने की कथा पर सारगर्भित व्याख्यान करते हुए मानव जीवन में जीव में शिव का होना आवश्यक बताया तभी हमारा जीवन सार्थक माना जा सकता हैउन्होंने कथा दौरान बताया कि जीव में शिव का समाना अर्थात परमात्मा में पूर्ण विश्वास होना तभी हमारा जीवन सफलता की ओर अग्रसर होगा और पूर्ण ब्रह्म से साक्षात्कार होगाअंचल के मुरमुरा गांव में पहले बार हो रहे शिव महापुराण की कथा सुनने लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण लाभ ले रहे हैं जिसमें सांकरा गाड़ाघाट रवेली लोहरसी सहसपुर कसेरूडीह धुरसा फुलझर आदि ग्राम के भक्तगण बड़ी ही श्रद्धा से भाव विभोर इस कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं ।

