खबर हेमंत तिवारी पांडुका / समीप ग्राम पोंड मे प्रेम और सद्भावना का सन्देश देने वाले संत गुरु बाबा घासीदास की जयंती मनाई गई l कार्यक्रम दोपहर 3 बजे पूजा आरती के बाद समाज जनों एवं अतिथियो के द्वारा जेतखाम मे पालो चढ़ाया गया l सभी ग्रामीण गांव के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई l उसके बाद सभा का आयोजन किया गया आयोजन मे विशिष्ट अतिथि रजनी सतीश चौरे वनसभापति जनपद पंचायत छुरा थी l अध्यक्षता सरपंच दयाबती दीवान ने की l इस अवसर पर श्रीमती चौरे ने कहा की बाबा गुरु घासीदास के सन्देश को जीवन मे उतरने की जरुरत है l उनके विचार समाज के लिए आदर्श और प्रेरणास्त्रोत है l बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर हम सब समाज को ऊचाई पर ले जा सकते है l उन्होंने आगे कहा की सत्य के रास्ते पर चलकर मानवता के हित मे काम करना चाहिए l इस अवसर पर शोभा यात्रा निकली गई, जो पुरे गांव मे भ्रमण किया l रथ के आगे आगे सफेद पोशाक पहने धवज वाहक व महिलाओ ने आरती की l इस अवसर पर रजनी सतीश चौरे, दयाबती दीवान, हगरू राम निराला, रजनीश चांदनीहा, आनंद राम बांधे, पुरसोत्तम गायकवाड, मिलु बांधे, भालचंद, होरी धितलहरे, भरोसा, मोहनीश, आदि समाज के लोग व ग्रामीण जन उपस्थित थे l
घासीदास जयंती पोंड मे मनाया गया l
