**बेमेतरा(सुनील नामदेव)- आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में आयोजित पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहेब की स्मृति में कबीर पंथ समाज का संत समागम मेला में,जहाँ गद्दी में पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब जी के पावन चरणों में आशीर्वाद लिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे, गुरुदयाल बंजारे, आशीष छाबड़ा (विधायक बेमेतरा) शामिल हुए,मुख्यमंत्री मेला स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणा की हैं,संत समागम मेला में बड़ी संख्या में कबीर पंथी समाज के लाखों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संत समागम मेला में शामिल हुए
