बुजुर्ग की हत्या,,पुलिस जांच में जुटी,,

जगदलपुर। कुम्हार पारा में रहने वाले 64 वर्षीय घेवरचंद खत्री की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. 20 दिसंबर से धेवरचंद खत्री का मोबाइल बंद बता रहा था और उनके घर के सामने ताला लगा हुआ था। जब उनके रिश्तेदार घर पहुंचे ताला लगा देखा । फोन लगाया गया तो फोन स्विच ऑफ बतायामृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई । पुलिस ने घर का ताला तोड़कर जब पुलिस ने प्रवेश किया,तो वहां बिस्तर के नीचे हाथ पैर बंधे मुंह में कपड़ा बंधा हुआ बुजुर्ग दिखे इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गए हैं. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जब उनके घर की जांच चल रही थी वहां एक शराब की बोतल और दो गिलास भी पुलिस ने जप्त किए हैं प्रथम दृष्ट्या से यह पूरा मामला हत्या का लग रहा है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *