थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 04 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। नशे का सेवन कर आपराधिक प्रवृत्ति की ओर बढ़ने के संबंध में गरियाबंद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कामले के दिशा निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही किया गया। जिसमे चार आरोपी नरेश सोरी पिता दयाराम सोरी उम्र 37 साल निवासी पेण्ड्रा थाना व जिला गरियाबंद दूसरा आरोपी भारत लाल सिन्हा पिता स्व. लक्ष्मी सिन्हा उम्र 75 साल निवासी वार्ड 07 रावणमाठा गरियाबंद और तीसरा महिला आरोपी सोहद्री नागेश पति श्यामलाल नागेश निवासी वार्ड में 08 डाक बंगलापारा गरियाबंद और चौथा आरोपी ओंकार ध्रुव पिता यशवंत ध्रुव उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंबर 04 ग्राम पारागांव थाना व जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है । तथा भविष्य में शराब बिक्री एवम शराब सेवन हेतु सामग्री मुहय्या नही कराने की समझाईस दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *