जतमई धाम पार्किंग में बड़ी घटना बस में दबने से महिला की मौत साथ में दूध मुहे बच्चे ने भी तोड़ा दम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पार्किंग व्वस्था का बुरा हाल केवल पर्ची काट कर जिम्मेदारी निभा रहे व्वस्था देखने वाला कोई नही

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,,, ।पांडुका / जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जतमई धाम में शनिवार लगभग 4:00 बजे बड़ी घटना घट गई जिसमें भिलाई कोहका आर्य नगर से आए साहू समाज के सद्भावना यात्रा के तहत महिलाओं ने जतमाई घटारानी घूमने आए थे । जतमई स्थल के पार्किंग में सभी महिलाएं खाना खाने के बाद बैठेे थे उनमें से एक सुमंत साहू पति तेजपाल साहू उम्र 30 वर्ष अपने 6 माह के बच्चे को दूध पिला रहे थे इसे बीच पार्किंग में खड़े सीजी 07 ई 0814 बस के ड्राइवर ने बस को पीछे कर रिवर्स कर रहा था बस को अपनी ओर आते हुए देख मां ने दूध मुहे बच्चे की जान बचाया जा सके इस कारण बच्चे को फेंक दी और बस के चक्के महिला के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया और मौके पर महिला ने दम तोड़ दी इस बीच घटना को देखते हैं इनके साथ है महिलाओं ने दौड़े और बच्चे को गोद में उठाए बच्चे की हालत नाजुक था और उसे अस्पताल भेजा गया इसके बाद बस चालक बस को वहीं छोड़ भाग निकला मौके पर चीख-पुकार के बीच छुरा पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर घटना की घटना को विवेचना में लिया बता दे कि जतमई धाम में इन दिनों सैलानियों की भीड़ है ऐसे में वाहन रखने के लिए बड़ा पार्किंग की व्यवस्था रखा गया है । जहां अव्यवस्था का आलम है और पार्किंग को ग्राम पंचायत गाय डाबरी का कोटवार सोनू राम कुलदीप के देखरेख में संचालित हो रहा है बता दें कि पिछले कई माह से पार्किंग एवं जतमई व्यवस्था शासन अपने हाथों में ले रखा है और यहां व्यवस्था के बीच या बड़ी घटना घट गई इस बारे में जब वर्किंग संचालक सोनू राम कोटवार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे हल्का पटवारी साहब ने पार्किंग व्यवस्था देखने के लिए रखा है मुझे किसी प्रकार का लिखित आदेश तो नहीं है मौखिक रूप से तहसीलदार मैडम ने भी मुझे पार्किंग व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है और मैंने ही घटना होने के बाद पुलिस को फोन किया ।। हालांकि इस घटना के बाद वाहन से नवजात बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका ले जाया गया जहां बच्चे ने भी दम तोड़ दिया मां बेटे की हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष और आक्रोश है साथ ही सैलानियों में घटना के बाद पार्किंग व्वस्था को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं । आसपास के ग्रामीणों और सैलानियों ने शासन प्रशासन से व्वस्था दुरुस्त करने की मांग की है । ताकि ऐसी घटना ना दोहराई जा सके ।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *