स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन के नए वितरण केंद्र का शुभारम्भ,,

शुभम गुप्ता,,के द्वारा,

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया द्वारा बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला-36 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नये वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रीमती भेड़िया ने उपस्थित ग्रामीणों को हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भर्रीटोला में नया वितरण केंद्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, सभी विद्युतीय समस्याओं का निवारण अब भर्रीटोला में ही हो जाएगा। कार्यक्रम में वितरण केंद्र के संबंध में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि ग्राम भर्रीटोला में नया वितरण केंद्र शुरू होने से अब इसके अंतर्गत 38 ग्रामों के लगभग 7360 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पूनीत सेन,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला अनिता पौशार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता सलील कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता टी.एल.सहारे, सहायक अभियंता एच.के.यादव, आर.सी.साहू एवं एच.के.हिरवानी तथा कनिष्ठ अभियंता विशाल विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *