जामगांव आर । पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बासीन (खोला) में 20 दिसंबर को सतनामी समाज एवम समस्त ग्रामवासी बासीन की ओर से संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सतनाम शोभा यात्रा के साथ हुई जिसमे कलश यात्रा के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने संत बाबा गुरु घासीदास और जैतखाम का फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत भूमि में अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया है। उनमें से एक बाबा गुरु घासीदास है ,जो मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है। बाबा गुरु घासीदास के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सामाजिक समानता और समरसता का मनखे मनखे एक समान का जो संदेश दिया था, उससे समाज में नई जागृति आई। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के प्रबल विरोधी बाबा गुरु घासीदास ने समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में अतुलनीय योगदान दिया था। सतनाम पंथ के संथापक बाबा गुरु घासीदास सामाजिक परिवर्तन के पथ प्रदर्शक थे। जिन्होंने मानव जाति को सत्य से साक्षात्कार कराया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख रूप से अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति जामगांव आर, बिमला कोसरे जनपद सदस्य पाटन, बालाराम कोसरे पूर्व जनपद सदस्य पाटन, रेवती साहू सरपंच ग्राम पंचायत खोला(बासिन), नरेंद्र नवरंगे,विष्णु डहरे,नोमेश चंद्राकर,दुर्गेश साहू,नागेश्वर बारले,मुरली डहरे,नाथू बारले,राजेंद्र यादव,प्यारे टंडन,शिव जांगड़े,भुवन मार्कण्डेय,किशोर देशलहरे, दूज कोसरे,जयचंद नवरंगें,ओमप्रकाश देशलहरे,शीतल कोठारी,गोकुल बारले, ओम कोठारी,अर्जुन माहेश्वरी, गुहा राम,हरप्रसाद,भावदास जांगड़े,अंकित चतुर्वेदी सहित समाज की समस्त पदाधिकारी एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
