शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार मैथिल के उपस्थिति व डाॅ.अंकुश देवांगन प्रख्यात चित्रकार व सदस्य ललित कला अकादमी दिल्ली के आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना अंजू किरण मेहतो शिक्षक नारधी व राजगीत राखी चौधरी शिक्षक कोलिहापुरी ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ‘ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला । प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने निरंतर कार्यक्रम करते रहने के लिये संयोजक देवांगन का तारीफ करते हुए बधाई दिया। कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि शिक्षक कला व साहित्य अकादमी निरंतर शिक्षक व छात्रों के प्रतिभा को निखारने हमेशा प्रयासरत है। महिला प्रकोष्ठ के प्रातांध्यक्ष नीता त्रिपाठी ने संगीत संध्या के आयोजन पर विचार रखते हुए शिकसा के विस्तार पर बात रखी। साथ ही उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीति चन्द्र मल्लिका व जिलाध्यक्ष जांजगीर विजय कुमार प्रधान,प्रवक्ता राधेश्याम कंवर,छाया साहू आदि ने भी अपना विचार प्रगट किया । मुख्य अतिथि डॉ.अंकुश देवांगन ने शिकसा संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही निरंतर कार्यक्रम आयोजन करने के लिए पूरे टीम को बधाई दिया साथ ही गीत सुनाकर सबको खुश कर दिया। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार बंछोर व्याख्याता सिरसा कला पाटन, शिवकुमार निर्मलकर CAC नारधा दुर्ग, संगम वर्मा पाटन दुर्ग, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी दुर्ग , शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया,अनुपूर्णा यदु सहायक शिक्षक बलौदाबाजार, संजय कुमार मैथिल आदि ने गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया। इस अवसर पर ओम शंकर चन्द्राकर, सुनीता जर्नादन, युवरानी वर्मा,युगेश्वरी साहू,लोकेश कुमार रावटे,दृष्टि देवांगन,शुभम ढोके आदि उपस्थित रहे।
शिकसा संगीत संध्या का हुआ आयोजन
