**नवागढ़(सुनील नामदेव)-मुंगेली जिला के लालपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सतनामी समाज को अपमानित करने के आरोप लगाते हुए, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में मुख्य मंत्री के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग के आवेदन की पावती नहीं देने के विरुद्ध नवागढ़ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन किया गया जिसके उपरांत आवेदन स्वीकार कर पावती दिया गया,उसके बाद ही भाजपाई थाना परिसर से बाहर निकले।

