देवरीबंगला / नर्मदाधाम सुरसुली में नवगठित तहसील के साहू समाज की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। साहू समाज के तहसील स्तरीय मतदाताओं ने सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष पुष्पा साहू (महिला), टुमन साहू (पुरुष) निर्वाचित हुए। जिला से चुनाव पर्यवेक्षक विजय साहू व डॉ. लोकेश्वर साहू ने चुनाव संपन्न कराया। नवनिर्वाचित तहसील साहू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी ने कहा कि समाज के संगठन को मजबूत करने तथा समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के साथ ही रचनात्मक कार्य भी होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष किशोरी साहू, तहसील अध्यक्ष रमेश सोनवानी, उपाध्यक्ष अजय साहू, हेमलाल, तीरथ, खोरबहराराम साहू, शिवेंद्र बहादुर, उर्मिला साहू, ऐ़वनि साहू, अंजनी साहू, गोपाल साहू, यशवंत साहू, निरंजन साहू, सोहन कश्यप सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ग्रामीण उपस्थित थे।
तहसील साहू संघ के नरेंद्र अध्यक्ष व पुष्पा उपाध्यक्ष चुनी गई
