महार/महरा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पाटन में,,

पाटन== महार/महरा समाज का प्रदेश स्तरीय युवक युवती सम्मेलन एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 25 दिसंबर दिन रविवार को पाटन नगर के खूबचंद बघेल सभागार में आयोजित किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, अध्यक्षता मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप करेंगे विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम,जनपद अध्यक्ष राम बाई सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,जनपद सभापति रमन टिकरिहा,पाटन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा होंगे समाज के प्रदेश अध्यक्ष खिलावन चोपडिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभावान बच्चो के सम्मान के साथ साथ युवक युवती परिचय सम्मलेन भी किया जावेगा श्री चोपड़िया ने बताया कि युवक युवतियां खुद उपस्थित रहकर अपना परिचय देंगे,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *