नाबालिग को बेचा 6 हजार में,करवाया जा रहा था देह व्यापार पढ़िए पूरी खबर-

बैतूल(news24वेब डेस्क).  लॉकडाउन के बीच पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग किशोरी से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने पीड़िता किशोरी को बालगृह भेज दिया है। यह घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां उत्तरप्रदेश के बिजनौर की रहने वाली किशोरी को 6 हज़ार रुपए में बेच दिया गया था और इस नाबालिग से देह व्यापार करवाया जा रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *