विधायक आशीष छाबड़ा करही में आयोजित गुरूघासी जयंती में शामिल हुए*

*बेमेतरा(सुनील नामदेव) बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही में अयोजित परम् पूज्य बाबा गुरू घासीदास जयंती एवं शिलान्यास / लोकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए. बाबा गुरु घासीदास एवं जैतखाम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना किया.. साथ ही सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 2 लाख रुपए, प्राथ / पूर्व माध्य. शाला के आहता निर्माण लगत 5.57 लाख रुपए, सी.सी.रोड़ निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य की लागत 12.43 लाख रुपए के लोकार्पण सहित,जल जीवन मिशन तहत स्वीकृत पानी टंकी निर्माण जिसकी लागत 97 लाख रुपए का भूमिपूजन, कबीर कुटी में आहता निर्माण लागत 2.50 लाख रुपए एवं चौक सिमेंटिकरण कार्य के लिए 03 लाख रुपए की घोषणा किया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *