दुर्ग। जिला पंचायत समान्य सभा की बैठक पूर्व में दिनांक 21 दिसंबर को दोपहर 12ः00 जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर बैठक दिनांक 28 दिसंबर को कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में दोपहर 12ः00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के कार्य की समीक्षा की जाएगी। बैंठक में संबंधित विभागों की उपस्थिति अनिवार्य है।
